खरखइंचा ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है

रविवार, 19 अक्टूबर 2025

भारतेंदु दद्दा कै याद औ 'खरखइंचा' के आरंभिक अंक कै लोकार्पण... अमरेन्द्र अवधिया कै रपट



भारतेंदु दद्दा कै याद औ 'खरखइंचा' के आरंभिक अंक कै लोकार्पण...  अमरेन्द्र अवधिया कै रपट


काल्हि प्रेस क्लब लखनऊ मा हिन्दी औ अवधी कै साहित्यकार भारतेंदु मिश्र जी के याद मा यक कार्यक्रम रखा गा रहा। (यही महीना केरी 10 तारीख क भारतेंदु दद्दा के असामयिक निधन कै खबर मिली रही।) कार्यक्रम परिचर्चा, लोकार्पण, सम्मान औ सरधांजलि चारौ कै मिला-जुला रूप लिहे रहा। जहाँ यक वारी दद्दा कै याद औ भावुकता कंठ अउर आँखि पनियाये रही ह्वईं दुसरकी वारी दिमाग पै दद्दा के उल्लेखनीय अवदान का रेखांकित करै कै दबाव रहा। सबही अपनी समझ औ सबदन मा दद्दा ते आपन जुड़ाव रखिस। यहि कार्यक्रम मा हमहूँ बतौर वक्ता रहेन, कुछ बातन का रपटनुमा होइके रखत अहन ।


अवधी पत्रिका 'खरखइंचा' के भारतेन्दु अंक औ 'भाखा की गठरी' का लोकार्पण


वक्ता-वक्तव्य के वारी से चली तौ कार्यक्रम कै सुरुआती वक्तव्य खरखइंचा पत्रिका कै संपादक शैलेन्द्र शुक्ल दिहिन। पत्रिका के भारतेंदु मित्र अंक कै आवै कै पूरी योजना विस्तार से बताइन। संपादकीय बतकही के अलावो, वै अऊरौ महत्वपूर्ण बात कहिन। शैलेन्द्र कै ई इस्थापना मर्मग्राही, यही ते असरदार, रही कि भारतेंदु दद्दा अवधी गद्य कै पढ़ीस हुवैं। अवधी गद्य के विकास मा ओनके योगदान कै बहुविध चर्चा किहिन। भारतेंदु मिश्र केरी आत्मकथा क वै अवधी गद्य मा यक महत्वपूर्ण परिघटना के रूप मा देखिन। दद्दा क समर्पित यक भावभीनी कवितौ शैलेंद्र सुनाइन -
अवधी कै जब-जब बात चली,
दद्दा तुम अइहौ याद बहुत...


अपन वक्तव्य देत भए खरखइंचा संपादक शैलेन्द्र कुमार शुक्ल

अगले वक्ता के तौर पै अमरेन्द्र अवधिया गोहरावा गये। यै कहिन कि हम बगैर भावुक भये आपन बाति रखै कै कोसिस करब ताकि 'बाति' जौन कहा चाहित है कहि सकी। भारतेंदु जी के साथ अपने दिल्ली के दिनन केरी यादन औ मुलाकातन कै जिक्र किहिन। यै कहिन कि दद्दा के अंदर तमाम अऊर चीजन के साथ ई दुइ चीज जरूर देखी जाय - 1) आत्मालोचन, 2) असहमति के साथ सहज रहब। अवधी मा बीते कयिउ दसकन से अपने समय, समाज, संस्कृति, अदबी दुनिया औ 'स्व' के जरूरी आलोचन कै अभाव देखाये। पुराने समय मा तब्बो आत्मालोचन देखाइ जात रहा। पढ़ीस कै कविता 'हम कनवजिया बाभन आहिन' आज के लिखा चाहे! सुखद ई कि भारतेंदु जी के हियाँ यहि आत्मालोचन कै महत्व समझा गा अहै। 'लखनऊ' पै लिखी उन केरी आलोचनात्मक कविता कै जिक्र कीन गा। यही तरह भारतेंदु दद्दा केरी सखसियत कै ई बिसेसता रही कि वै मत-भिन्नता या असहमति क लइके असहज नाहीं हुवत रहे, ओहका फूलै-फरै कै मौका दियत रहे।


वक्तव्य देत भए अमरेन्द्र अवधिया

प्रोफेसर शैलेंद्र नाथ मिश्र भारतेंदु जी के साथ कै आपन आत्मीयता याद किहिन। अवधी मा रचनात्मक सक्रियता बनी रहै, यहिके तईं भारतेंदु जी केतना जागरूक रहत रहे, यहिका बताइन। भारतेंदु जी संपादित 'कथा-किहानी' किताब अवध विश्वविद्यालय मा अवधी से संबंधित पाठ्यक्रम कै जरूरत पूर करै वाली किताब बनी। यहि किताब केरी कहानिन क पाठ्यक्रम मा सामिल करावै कै उद्यम औ वहि दौरान भारतेंदु जी कै मार्गदर्शन सहायक रहा। कार्यक्रम कै अध्यक्षता करत प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित के वहि योगदानौ का शैलेन्द्र जी रेखांकित किहिन जौन वै लखनऊ विश्वविद्यालय मा, बतौर विभागाध्यक्ष, किहिन।

आपनि बाति रखत भए डॉ. शैलेन्द्र नाथ मिश्र


मुख्य वक्ता पद्मश्री विद्याबिन्दु सिंह भारतेंदु जी के व्यक्तित्व कै अच्छाई बतावेक् साथे ओनके 'चंदावती' उपन्यास के भूमिका लिखै वाले दिनन क याद किहिन। भारतेंदु जी के यहि उपन्यास कै भूमिका लिखेक रहा, तौ चित्रा मुद्गल जी कहिन कि विद्या जी लिखैं। औ, जब भूमिका लिखि गै तौ तारीफ करत कहिन कि अस भूमिका, औ अवधी मा, हम न लिखि पाइत जेस विद्या जी लिखिन। मेहररुवन कै चरित्र, जीवन अउर संघर्ष भारतेंदु जी अपने अवधी लेखन के जरिये रखिन जौन बहुत अहमियत रखत है, अस विद्या जी कै विचार रहा।


श्रद्धांजलि वक्तव्य : पद्मश्री विद्याविन्दु सिंह

कार्यक्रम-अध्यक्ष प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित जी भारतेंदु मिश्र के योगदान कै सांगोपांग चर्चा किहिन। दीक्षित जी ई टीसौ उघारिन कि भारतेंदु जी क कहूँ विश्वविद्यालय या कॉलेज लेवल पै (जीविकोपार्जन के साथे) सक्रिय हुवेक रहा, मुला यहिका वै चुनौती के नाईं लिहिन औ अपने महत्वपूर्ण लेखन के जरिये ई अभाव पाटिन। भारतेंदु जी कै आरंभिक जीवन प्रगतिसील आंदोलन से जुड़ा रहा, यही कारन उनके लेखन मा प्रगतिसील सरोकार हमेसा रहा। साहित्य के नये ट्रेंड का वै पकरै मा चूकत नाहीं रहे। जब दोहा कै ट्रेंड आवा, 700 दोहा लिखि डारिन, गजल कै माहौल देखान तौ अवधी गजल लिखिन, गीत-नवगीत मा ढेर के लिखबै किहिन। संस्कृत साहित्य कै विधिवत विद्यार्थी हुअब ओनके साहित्तिक लेखन क बहुबिध समरिध करत है। ओनके लेखन क हिगारब औ सही मूल्यांकन ओनके प्रति सच्ची सरधांजुरि होये।

कार्यक्रम मा अध्यक्षीय वक्तव्य देत भए प्रो. सूर्यप्रसाद दीक्षित

यहि कार्यक्रम मा 'भाषा की गठरी' किताब कै लोकर्पणौ भवा। खरखइंचा संपादक शैलेन्द्र शुक्ल कै सम्मान कीन गा। रश्मिशील जी कै सक्रियता यहि सफल कार्यक्रम के सिद्धि कै आधार बनी। स्रोता लोगन कै भावभरी उपस्थिति सराहनीय रही।


सम्मान


सभागार मा उपस्थित सहृदय श्रोतागण

कार्यक्रम कै संचालन नवीन शुक्ल जी करिन औ स्वागत वक्तव्य सुनील कुमार वाजपेई जी दीहिन। कार्यक्रम मा सर्वेश अस्थाना, डॉ. रंजना मिश्र, गंगा प्रसाद शर्मा गुणशेखर, सूरज कुमार, ललित कुमार शुक्ल, विनय दास, उमाशंकर तिवारी, शैलजा, उमाशंकर शुक्ल 'शतिकण्ठ', मनीष सिंह, नवीन आवारा, मंजुल मिश्र 'मंजर', पूनम, अस्मिता एवं अनुपम इत्यादि लोग उपस्थित रहे।


रपटक - अमरेन्द्र अवधिया

शनिवार, 17 अप्रैल 2021

शुद्धता, क्षेत्रीयता और सांप्रदायिक साजिश की शिकार हिंदी  शैलेन्द्र कुमार शुक्ल



शुद्धता, क्षेत्रीयता और सांप्रदायिक साजिश की शिकार हिंदी

 शैलेन्द्र कुमार शुक्ल


साहित्य के मामले में जो प्रगतिशील हैं, वह भाषा के मामले में भी प्रगतिशील और वैज्ञानिक सोच रखते हों यह जरूरी नहीं, वह सामंती, रूढ़िवादी और साम्राज्यवादी हो सकते हैं। हमारा मानना है कि साहित्यिक चिंतक को भाषा के मामले में भी प्रगतिशील और विवेकवान होना चाहिए। भाषा का क्षेत्र आप की बुनियादी जरूरत है। साहित्यिक चिंतक को संवेदनशील होना चाहिए न कि भावुकता के वशीभूत लिजलिजे भावबोध का महारथी। हम यह बात बहुत होशोहवास में कह रहे हैं कि जो साहित्य चिंतन में चालाकी से प्रगतिशीलता का झण्डा गाड़े विद्वता का परचम लहरा रहे हैं, भाषा भविष्य में उनको अवश्य ही नंगा कर देगी और उनकी चालाकी इतिहास में कभी न कभी अवश्य पकड़ी जाएगी। लोकप्रियता के बनावटी प्रतिमान ढह जाएंगे। सदियों पुराने साहित्य के रंगे कागद इसकी गवाही देंगे जैसा कि होता रहा है। चेतना के स्तर पर जहां तक हो सके यथार्थ में विवेक के साथ जीना चाहिए। ‘संग्रह और त्याग बिना पहचाने हमें नहीं करना चाहिए’। यह बात हमारे पुरखों ने भी कुछ सोच कर ही कही होगी।

इधर कुछ सालों से प्रादेशिक भाषाओं के साथ देश की संवैधानिक संपर्क भाषा का रिश्ता भावुकता के राष्ट्रीय संस्करणों ने खराब करने की पुरजोर कोशिश की है। इस पुरजोर कोशिश के पीछे जो हरकत आयी है उसे सच्चे अर्थों में संकुचनशीलता की अति कह सकते हैं। मीर से लेकर खुसरो तक आप देखिये तो हिंदी का एक साहित्यिक स्वभाव आप देख सकते हैं, लेकिन भारतेन्दु से लेकर छायावाद तक या उसके बाद नेहरू सरकार तक उसका भाषिक तौर पर स्वभाव हीनता की तरफ रुख करना भी हमें बहुत कुछ संकेत देता है। अपनी जरूरतों के मुताबिक हिंदी भारत में संपर्क भाषा का काम दर्जा मिलने से बहुत पहले भी करती आ रही थी। यह जरूरत थी देश की। लेकिन तब तक ‘कौन सी हिंदी ?’ का सवाल हमारे सामने सांप्रदायिक ताकत लेकर नहीं आया था। राष्ट्रीय स्वतन्त्रता आंदोलनों के चलते जिन नेताओं ने हिंदी की वकालत की उन्होंने ही यह सवाल उठाया ‘कौन सी हिंदी ?’ इस सवाल के पीछे हमारी जो कुंठा, सांप्रदायिकता और क्षेत्रीयता से उपजी थी, उसने अपनी साजिशों की जीत का माल बड़ी कुटिलता से अपनाया। हिंदी को राष्ट्र भाषा का वाजिब दर्जा देने की जब बात उठी तो कोई भी असहमत नहीं था, लेकिन जैसे ही यह सवाल सामने आता है ‘कौन सी हिंदी ?’ देश संवैधानिक तौर पर राष्ट्रभाषा की गरिमा से वंचित रह गया। देश की गरिमा के ताबूत में यह कील भी राष्ट्रवादियों की ही ठोकी हुई है।

(21 सितंबर 2020, जनसंदेश टाइम्स)

स्वतन्त्रता आंदोलन के दौर से हमे राष्ट्रीय पहचान के रूप में सामने आने की जरूरत के लिए संपर्क भाषा की जरूरत पड़ी। इस जरूरत ने ही अपनी सुविधानुसार हिंदुस्तानी या हिंदी का दामन थामा। दिल्ली से मेरठ के इर्द-गिर्द बोली जाने वाली भाषा को ही संपर्क भाषा के रूप में नहीं अपना लिया गया, इसमें बहुत बड़ी हिस्सेदारी दक्कनी की भी रही है। दक्कनी ने संपर्क भाषा के तौर पर प्रोगात्मक काम भी किया था। दयानन्द सरस्वती और आर्य समाजियों ने ‘सत्यार्थ प्रकाश’ के जरिये उत्तर-पश्चिम से लेकर दक्षिण तक इसी संपर्क भाषा में घूम-घूम कर प्रचार किया था। इसका विकास भारतेन्दु से लेकर महावीर प्रसाद द्विवेदी तक एक मानक स्वरूप में हुआ। इससे खड़ी-बोली का अब कोई मतलब नहीं था, यह हिंदी थी। हालांकि भारतेन्दु युग से द्विवेदी युग तक राष्ट्रवादियों ने जो चाल चली वह सांप्रदायिक और निर्मम थी। इसका उद्भव और विकास जहां से हुआ उसे इन्हीं खुरचालियों ने उर्दू नाम दे दिया और हिंदी अपने लिए सुरक्षित कर ली। आलोक राय ने अपनी किताब ‘हिंदी नेशनलिस्म’ में इसे प्रमुखता से बताया गया है। मीर ने अपनी भाषा को हिंदी कहा, इकबाल ने अपनी भाषा हिंदी बतायी। लेकिन बाद के लोगों ने यह बताया कि ये उर्दू के कवि हैं और हिंदी तो हिंदुओं की भाषा है। हिंदी-उर्दू विवाद कोई विवाद नहीं, यह केवल धांधली और दलाली भर था। नागरी लिपि के बदौलत यह लड़ाई हिंदुओं ने जीत ली लेकिन भाषा और साहित्य के साथ यह धांधली ही थी। आगे चल कर हिंदी के शुद्धिकरण संस्कार शुरू हुए। शुद्ध हिंदी लिखने पर ज़ोर दिया जाने लगा। यह शुद्ध हिंदी क्या थी, जग-जाहिर है, संस्कृत मिश्रित हिंदी। इसमे से अरबी, फारसी, पुर्तगाली शब्दों के प्रयोग को जारज समझा जाने लगा। और हिंदी एक निराले ढंग पर चल पड़ी। यह रास्ता जिस तरफ जाता है उसी तरफ भाषाएँ चल कर देववाणी हो जाती हैं। हिंदी में आगे चल कर छायावाद आ धमका। यह साहित्य से अधिक भाषा की शुद्धता का आंदोलन था। जहां वह मार्ग ले जाये सो हुआ। हिंदी, खड़ी बोली से लेकर अवधी और ब्रज जैसी तमाम मातृभाषाओं के शब्दों से हिंदी ने कन्नी काटनी शुरू कर दी। इस तरह हिंदी शुद्ध संस्कारित पथ पर देवमार्गी हो गई, अब इसने गँवारूपन अपना धो डाला। आजादी मिलने से पहले यह सब काम हो चुका था और हिंदी राज्याभिषेक के लिए तैयार खड़ी थी। आजादी मिली और राजभाषा का दर्जा भी मिला, राष्ट्रभाषा का नहीं। यह हिंदी, हिंदुस्तानी और उर्दू के विवाद का सबक था, जिसे हमारी गलतियों ने गर्व से स्वीकार किया।

हम इस बात पर ज़ोर देकर कहना चाहते हैं कि हिंदी को संपर्क भाषा ही रहने दो, इसे प्रादेशिक भाषाओं पर मत थोपो। मैं यह बात दावे के साथ कहता हूँ कि हिंदी किसी भी प्रांत की मातृभाषा नहीं है। उसके उद्भव और विकास पर किसी एक राज्य की स्वायत्तता नहीं, वह आप की निगाह में कुछ राज्यों में भले सीमित हो, मैं हिंदी को भारत वर्ष की संपर्क भाषा ही मानता हूँ। आप की जड़ताओं और हठताओं के कारण और शुद्धता की दावेदारियों के कारण भले दक्षिण ने हिंदी को राजभाषा मनाने से इंकार किया हो, लेकिन हिंदी संपर्क भाषा के रूप में वहाँ भी है। उत्तर प्रदेश और बिहार के बेरोजगार मजदूर हजारों-लाखों की संख्या में सुदूर दक्षिण राज्यों में मजदूरी करने जाते हैं, मैं आप से पूछता हूँ वह किस भाषा का इस्तेमाल संपर्क के लिए करते है ? उनकी संपर्क भाषा हिंदी ही होती है, अंग्रेजी कदापि नहीं। लेकिन आप के शुद्धतावादी कारखाने से गढ़ी हुई भाषा वह नहीं बोलते, वह जन संपर्क की भाषा बोलते हैं, उसी में वह जीते जागते हैं वहाँ। उन्हें हिंदुस्तानी और दक्कनी से परहेज नहीं, वह भाषा की तमीज में आप से काबिल हैं, इस बात को गांठ में बांध लीजिये।

हिंदी और राज्यों के संदर्भ में विद्वानों द्वारा हुई एक भयानक गलती जितनी जल्दी हो सके हमें दुरुस्त कर लेनी चाहिए। राष्ट्रीयता को सबसे बड़ा खतरा ‘हिंदी पट्टी’ की अवधारणा से है। यह भयंकर वहम है, यह फर्जी गुमान है। हिंदी की जो चटाई आप संकुचित कर दस राज्यों में बिछाए हुए हैं, आखिर उससे आप क्या प्रमाणित करना चाहते हैं ? भाषाई आधार पर हमारा असली हिंदुस्तान इतना भर है! समय रहते बाज आओ फर्जी राष्ट्रीयता के ठेकेदारों। तुम्हारा मूर्खतापूर्ण संकुचन देश की अंतर्वस्तु और शिल्प को खतरे में डालने वाला लगातार साबित होता जा रहा है। गलती सिर्फ तुम्हारी नहीं, तुम्हारे पुरखों ने जो चालाकी की थी, यह उसी का खामियाजा है। यह बहुत कड़वी सच्चाई है कि यदि ‘हिंदुस्तानी’ भारत की संपर्क भाषा मान ली गई होती तो यह भ्रम इन फर्जी राष्ट्रवादियों को इतना संकुचित न करता। अवधी, ब्रज, भोजपुरी, मगही आदि अपना स्वतंत्र भाषा का अस्तित्व लिए हिंदुस्तानी में वैसे ही पढ़ाई जातीं जैसे हम विश्वविद्यालयों में हिंदी के पाठ्यक्रम में मराठी, पंजाबी, बंगला, तेलगु, कन्नड, उड़िया आदि के साहित्य को पढ़ते हैं। लेकिन हिंदी को केन्द्रीयता मिलते ही कुछ अलग ही घटित हुआ। क्योंकि यह एक शातिर सांप्रदायिक चालाकी थी, तो इसकी हरकतों ने साम्राज्यवादी रुख अख़्तियार कर लिया। इसने अपनी सहूलियत के हिसाब से कुछ राज्यों की तमाम मातृभाषाओं को लपेट में ले लिया। इन भाषाओं को लपेट में लेते ही हिंदी वालों ने बड़ी निर्ममता से इनकी आधुनिकता पर ताला जड़ दिया। वह आज भी लटकते हुए आप को मिल जाएंगे। हिंदी वाले बड़ी चतुराई से इन जीवंत मातृभाषाओं को बोली बता कर लापरवाही के गुमान में मुसकुराते रहे हैं।

आप ध्यान से देखें और इस सवाल का जवाब दें कि जिन मात्रभाषाओं की छाती पर निर्ममता से चढ़कर शिष्ट सांप्रदायिकता की शुद्धतावादी मूंग आप दल रहे हैं और यदा-कदा किराये की रुवासी का अनुष्ठान कर मातृभाषाओं की मृत्यु पर सुखात्मक दुख बड़ी बेशर्मी से प्रकट करते रहें हैं, मुगौरा खाने को लालायित आप के मुख विवर में एक तीर मैं भी छोड़ना चाहता हूँ, आप उत्तर दें- आप जिन्हें हिंदी की बोलियाँ बता कर आगे बढ़े थे – उनके लिए आप ने क्या किया ? मैथिली में विद्यापति के अलावा आप ने किसे याद किया, ब्रज में सूर और रीतिकालीन कवियों के अलावा आप ने किसको हिंदी में शामिल किया, अवधी में जायसी, तुलसी, रहीम के अलावा हिंदी में आप ने किसे पूछा, मगही, कन्नौजी, राजस्थानी सरीखी तमाम भाषाएँ जिन्हें आप बोली कहते हैं, उनका आधुनिक साहित्य कहाँ गया ? इसकी ज़िम्मेदारी कौन लेगा ? इन भाषाओं का विपुल आधुनिक साहित्य यदि प्रकाश में सामने नहीं आया, उसको प्रकाशक नहीं मिले, व्यतिगत तौर पर कभी छपा तो नष्ट हो गया- इस अपराध के सीधे-सीधे जिम्मेदार हिंदी के वही मठाधीश है जो तमाम मातृभाषाओं को हिंदी की बोली बता कर देश में संकुचित भाषायिक साम्राज्यवाद का झण्डा बुलंद करने का खुलेआम दावा करते रहे हैं। वह तमाम मातृभाषाएँ जिनकी घेरा बंदी कर आप ने ‘हिंदी पट्टी’, ‘हिंदी प्रदेश’ और ‘हिंदी जाति’ जैसे संकुचित दायरे में बुद्धि विलास का सांप्रदायिक और साम्राज्यवादी हुलास के तहत राजनीति की है, वह भारत की राष्ट्रीयता के लिए सबसे बड़ा खतरा है और बाकायदा एक आतंकी साजिश।

आप याद करें जब मैथिली को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए मैथिलों ने मांग की और सक्रिय आंदोलन हुआ, तब भी हिंदी के साम्राज्यवादी पैरोकारों ने खूब विरोध किया था। वह मैथिली को हिंदी की एक बोली ही मानते थे और चाहते थे कि वह हिंदी के साम्राज्य में खुद को विलीन रखे, इसके बदले में हिंदी उनके सिर्फ एक कवि को हिंदी के साहित्यिक इतिहास में नाम देती रहेगी और इससे ज्यादा की गुंजाइश वहाँ नहीं। मैथिली अष्टम अनुसूची में न शामिल हो इसका खूब पुरजोर विरोध हिंदी वालों ने किया था। प्रख्यात मार्क्सवादी आलोचक और प्रगतिशील साहित्यकार डॉ. रामविलास शर्मा ने उस समय ‘पाटल’ (जनवरी,1954) में एक लेख ‘मैथिली और हिंदी’ नाम से लिखा था। इस लेख का मूल उद्देश्य यही था कि मैथिली कोई भाषा नहीं हिंदी की बोली भर है और इसकी भलाई हिंदी के साम्राज्य में बलिदान हो जाने में ही है। यह डॉ. शर्मा का पूर्वग्रह ही था। तब हिंदी के महाकवि नागार्जुन ने इस लेख का वैज्ञानिक और तार्किक जवाब दिया था। ‘आर्यावर्त’(14 एवं 15 फरवरी 1954) में छपे वह लेख आज फिर से प्रासंगिक हो उठे हैं। हमें इन लेखों को फिर से पढ़ने की जरूरत है। डॉ. रामविलास शर्मा जैसे उद्भट विद्वान ने इन लेखों का कोई उत्तर न देकर अपने पूर्वग्रह को स्वीकार कर लिया था। यह विद्वता की कसौटी है और तार्किकता के पुष्ट प्रतिमान।

इधर कुछ सालों से भोजपुरी को संविधान की अष्टम अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज हो रही है। भोजपुरिये अपना वाजिब हक मांग रहे हैं, यह उनका जन्मसिद्ध अधिकार है। वह अपनी भाषा को लेकर चेतन हुए हैं, यह उनकी ज़िंदादिली है। वह अपनी मातृभाषा को संविधान की अनुसूची में शामिल करवाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं, धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ‘जन भोजपुरी मंच’ इसकी अगुवाई कर रहा है। यह बहुत सुखद चेतना है, इसका आदर होना चाहिए। महापंडित राहुल सांकृत्यायन का सपना जो उन्होंने मात्रभाषाओं के पुनीत उत्थान के लिए देखा था, जिसमे देश का बहुत भारी शैक्षणिक और सांस्कृतिक विकास निहित है, थोड़ा ही सही साकार होता दिख रहा है। ‘मातृभाषाओं का महत्व’ उनके द्वारा लिखा ऐतिहासिक दस्तावेज़ है। यह तमाम मातृभाषाओं के मौलिक अधिकार के लिए संघर्षरत जन-भाषा के आंदोलन धर्मियों का प्रमाणित ‘मेनिफेस्टो’ है। यह लेख शिवदान सिह चौहान के सम्पादन में जनवरी, 1953 ई. में ‘आलोचना’ पत्रिका के अंक में प्रकाशित हुआ था। इस लेख को हमें फिर से पढ़ना बहुत जरूरी है। मातृभाषाओं का यह आंदोलन हमें तब तक उठाना ही होगा जब तक हिंदी की साम्राज्यवादी साजिश के तहत दबी सभी मातृभाषाएँ अपना वाजिब हक न हासिल कर लें। यह बात हिंदी के राष्ट्रीय हित में है। जब ये सारी मातृभाषाएँ अपने स्वतंत्र अस्तित्व में आएँगी तो हिंदी का व्यापक विस्तार होगा। हिंदी अपना सही दर्जा पा सकेगी। वह पूरे देश की संपर्क-भाषा होगी। भारत अपनी राष्ट्र भाषा पा सकेगा। वह संकुचित और सांप्रदायिक साज़िशों की बेहूदी ‘हिंदी पट्टी’ जैसी लांछना से बाहर निकल सकेगी। हिंदी थोड़ा और मुलायम होगी, हिंदी थोड़ा और सहज होगी। इस तरह शुद्धतावादियों के उत्तर-प्रादेशिक कारखाने हिंदी पर अपना कॉपीराइट का अधिकार खो देंगे और पूरे भारत में हिंदी विराट भाषा बन कर उभरेगी।


इधर पिछले सालों में जो साम्राज्यवादी स्वार्थी हिंदी को संकुचित कर उसे कुछ एक राज्यों के गोल दायरे में खींचने को तुले हुए थे, हालांकि आजकल वे ठंढे बस्ते में हैं। फिर भी संकुचित स्वार्थों की पाक जमीन पर कुंठा का चरस लगाए, जादा-कदा हिलोर मारते रहते हैं, उनसे हमारा विनम्र आग्रह है कि वह अपनी प्रगतिशीलता को ताख पर रख कर अनर्गल हरकतें न करें। अगर वह ऐसा करते हैं तो इन तमाम मातृभाषाओं का साहित्यिक इतिहास उन्हें अपना दुश्मन ही मानेगा और हिंदी में आपका सिद्धान्त बहुत ज्यादा दिन नहीं चल पाएगा। इसलिए होश में आइये साहिब ! यह बेहोशी में दावेदारी ज्यादा नहीं चलने की। मेरा निवेदन यदि बुरा लग रहा हो तो बाबा नागार्जुन जैसे अपने पुरखे की कद्र करो साहिब-

“तथाकथित ‘हिंदी प्रदेश’ की एकमात्र ‘जातीय भाषा’ के आतुर समर्थकों ! सांस्कृतिक और राजनीतिक एकता के जोश में अन्यान्य भाषाओं एवं बोलियों के स्वाभाविक विकास की ओर से बेखबर साथियों ! जन सामान्य की प्राकृत-जीभ पर जटिल-क्लिष्ट हिंदी-उर्दू शब्दावलियों की कीलें ठोकने वाले बुजुर्गों ! आप सभी से हमारा एक निवेदन है-

आप लोग हिंदी प्रचार आंदोलन को शासकीय स्वर्ण-चंगुल से मुक्त कर लीजिये। कोटिपतियों के कृपा-कटाक्ष से छुटकारा पाने में उसकी मदद कीजिये। उसे सहज-स्वथ्य जनवादी तरीके से अपना गौरवपूर्ण आसन हासिल करने दीजिए। भारत की प्रधानतम भाषा के रूप में हिंदी का विकास अवश्यम्भावी है। पड़ोसियों से विचारों के आदान-प्रदान की सुविधा के लिए मनन-चिंतन एवं व्यवहार की सार्वभौम उपयोगिता के लिए हिंदी से बढ़िया भला और कौन सी माध्यम होगी, हम भारतीयों के हित में ? आसान हिंदी इन कानों को खूब रुचती है, आज न सही कल, कल न सही परसों वह जरूर मिथिला और भोजपुरी की जीभ पर सुरुचिपूर्वक थिरकेगी। कोटि-कोटि जीभों वाली हमारी यह धरती दो-दो क्या, दस-दस भाषाएँ सफाई से बोल लेगी...वह दिन दूर नहीं है हुजूर, देख लीजिएगा। लेकिन दुहाई सरकार की ! अभी उतावले मत होइए...मिर्च मत रगड़िए इन मासूमों की जीभ पर !

हम तो ठहरे बेहया, दिमाग दुरुस्त नहीं है ! चलते-चलते आप की खिदमत में प्राचीन अपभ्रंश की चंद सतरें पेश कर रहा हूँ –

बालचंद बिज्जावाइ भासा

दुहु नइ लग्गइ दुज्जण हासा

ओ परमेसर हर सिर सोहइ

ई णिच्चई नागर मन मोहइ ।”


©शैलेन्द्र कुमार शुक्ल

सोमवार, 7 दिसंबर 2020



"सर्वेश त्रिपाठी संस्कृत, फारसी कबिता कै के खूब प्रतिष्ठा पावै वाले जवान अहैं। हिंदी मा गीत लिखत अहैं औ मंचन पै सम्मान पावत अहैं/ इनके प्रसंसक इनका दक्षिणपंथी जिन आदर्सन पै मानत रहैं, अवधी की यइ कविता उनके मन का विचलित कै देती आहैं। मातृभाषा मा मनुष्य का असिली स्वभाव होत अहै, कोई बेईमानी नाय चलत।– "- संपादक 

1. 

बड़बोली कै भोंपू लै के सबका गद्दर कइ डारेव हो !

बड़ा बखद्दर कइ डारेव हो !


हिंदी का उर्दुस लड़वायेव

अवधी का घामेम दौरायेव

भोजपुरी का नङ्गा कइ के

कर्रेस पइसा ख़ूब कमायेव

बोलि बोलि के आपन रेशम गांधिक खद्दर कइ डारेव हो!

बड़ा बखद्दर कइ डारेव हो !


मुसलमान हिन्दुक दउरावैं

हिन्दू उनका लट्ठ देखावैं

भगवा हरियर नीला पीला

यकदुसरे का ताव देखावैं

अँधियारेन मा नीक रहेन हम फर्जी उज्जर कइ डारेव हो!

बड़ा बखद्दर कइ डारेव हो !


तुमरे प्रगतिशील झण्डा कै

डण्डा सबके घुसरि गवा है

कबिता मा नफ़रत भरि गै है

हर मनई अब गरम तवा है

बरसि किसानन के छपरा पर फटहा चद्दर कइ डारेव हो!

बड़ा बखद्दर कइ डारेव हो !


लेकिन कब तक खैर मनइहौ

यकदिन तू दउरावा जइहउ

हँसिया खुरपा सटक गये तौ

सुनि लेव बेटा राह न पइहउ

सरम नाय आवत है तुमका जीभ छछुन्दर कइ डारेव हो!

बड़ा बखद्दर कइ डारेव हो !

       

2. 

देखव ! कबिजी अल्लाय रहे


अपने हाथेक पगहा कीन्हिन

माइक का खूँटा समझ लिहिन

मुह का अपने उइ सींग समझ

जनता के कानेम खोंस दिहिन

चिग्घारिन अतनी जोर सुनौ

सब इसपीकर भन्नाय रहे

देखव ! कबिजी अल्लाय* रहे ।

देखव ! कबिजी अल्लाय रहे ।


यक हाहाकारी छन्दु पढ़िन

धरती अकास डोलवाय दिहिन

दुसरे कबिता कै बम दागिन

कुल पाकिस्तान मिटाय दिहिन

जस जस उइ कबिता पढ़त जाँय

तस तस सरीर टन्नाय* रहे

देखव ! कबिजी अल्लाय* रहे ।

देखव ! कबिजी अल्लाय रहे ।


पाकिस्तनवा का फूँकि तापि

गांधिक चौगिरदा घेरि लिहिन

दुइ चार पड़क्का दागि दूगि

फिर जुरतय खींस निपोर दिहिन

सुनिकै उनकी कबिता बानी

सब सुनवइया बिल्लाय* रहे

तबहूँ कबिजी अल्लाय* रहे ।

देखव ! कबिजी अल्लाय रहे ।


उइ मंच-अखाड़ा पर ककुआ!

दहिने कूदँय बायें दौरँय 

कबहूँ फुफकारँय सांप मेर

कटहा कूकुर खस भौंकि परँय 

नउटंकी के खेलवइया खस

उइ चौंसठ कला देखाय रहे

देखव ! कबिजी अल्लाय* रहे ।

देखव ! कबिजी अल्लाय रहे ।

        

(अल्लाय रहे-भोंपू जैसे चिल्लाना, टन्नाय रहे- तनना/उत्साहित होना, बिल्लाय रहे - बोर हो रहे)


3. 

दोहा 

नेता सब कोल्हू बने अफसर अँडुआ बैल ।

पेरा जाय किसान कय हाँड़ फसल खपरैल ।।


कम्पनियन का छूट है रक्खँय दाम करेर ।

पै किसान की उपज कय दाम तय करँय गैर ।।


कम्युनिष्ट भोंपू भये संघी तुरही ढोल ।

ई हल्ला मा को सुनै निरहू घुरहुक बोल ।।


जनवादी कबिजी भये बड़का लम्बरदार ।

अइसी भासम लिखत हैं आवै पढ़े बुखार ।।


गारी-गुप्तारी भरी जिनके कबितम खूब ।

प्रगतिसील के नाम से वै सब भे मन्सूब ।।


हिन्दू मुस्लिम बीच मा खेल अनोखा भाय ।

जब यकजन गुस्साय गा दूजा दिहिस चिढ़ाय ।।


दिल्ली मा मसहूर हैं गाँव न चीन्हय कोय ।

असली जनवादी कबिक यही कसउटी होय ।।

      

     

4.

दिगपाल छन्द मा


अब वक्त आइगा है अब खुल के कहा जाई 

मन कै हरेक पीरा अवधी मा लिखा जाई 


हर ऊ कि जे सताई मजदूर गरीबन का

कबिता से उका जुरतय ललकार दिहा जाई


अइहैं जो अबकी नेता वोटवा लियय दुआरे

पल्ला सड़ाक देनी ओडगाय दिया जाई 


परधान लोग आँड़ेम बोलिन हैं बीडिओ से

गल्ला जो सरि गवा है बँटवाय लिया जाई 


घर दूर है त का भा हिम्मत कै छतुरिया है

जब घाम बहुत लागी सोंहताय लिया जाई


हमसे लियत हैं तीसम बेचँय पचास रुपयम

गायिन क दूध डेरिन का अब न दिहा जाई 


उतरव जमीन पर औ सींचव रकत से धरती

कबितन की डुगडुगी का अब नाय सुना जाई 

         

5.

दिगपाल छन्द


जब जिव न लागी दुनियम तब काह करा जाई

कनखिन के इसारन का कबितन मा लिखा जाई


लय दय के अपने लग्गे दउलत यहय है अतनी

वहिका सबेरे सन्झा दस बार गिना जाई


मोटा महीन जो है बहुतय खुसी हमँय है

अब हाथ कोइक समुहें कब्बौ न धरा जाई


उइ हमका अब न देहँय यक्कव गिलास, तौ का 

सुधियन कै सहद मन के मेटुका मा भरा जाई


दुनिया के बात कहिकै जब जिव कचाई आपन

दुइ चार छन्द तुलसी कय बांच लिया जाई


अइहैं जो ग्यान बाँचय उद्धव सहर से तौ फिर

गोपिन की तरह कर्रे से झार दिया जाई


हाथेम भरा है जांगर मन हौसिलस भरा है

पुरिखन के नाम रोसन कइ के ही मरा जाई


घूमित है फटहा बनिकय तौ कम हमय ना जानेव

यहि जुग कै नाम हमरे नामय पै धरा जाई 

             

6. 

अइसा हिरन बनेव की बघवक फँसाय बइठेव


अब का कही कि जिनगिम तू का कराय बइठेव

अइसा हिरन बनेव की बघवक फँसाय बइठेव


आंसू का हमरे पोछेव है ठीक बात लेकिन

चुप्पय से एकु कांटा दिल मा अँड़ाय बइठेव


सोचेन रहा गयेव तू   फिर लौटि परेव बपई

घामे से जव बचेन तव चहलम धँसाय बइठेव


ई तव बड़ा गजब है आवय न कुछ समझ है

जे प्यार किहिस तोहका वहिपय रखाय बइठेव


अँगरेज मेर बोली मुलतान खस पजामा

ई कउन भेसभूसा घरमा बनाय बइठेव


माटिक रहीं देवालँय तौ छत पै रहा खपरा

ईंटन की देवालन पर टीना छवाय बइठेव


माना कि दूध मा है चीनी बहुत जरूरी

गबड़ेव मुला तू अतना  दुधवय गँवाय बइठेव


हिन्दी के छन्द पर है तुँहका भरम गजल कय

पुरिखा सरग मा रोइहँय तू सब भुलाय बइठेव

            

7. 

उइ हम पर खउख्याय परे !


हम तौ अतनय कहेन रहय की नेतवय सब बिलुवाय चले।

उइ हम पर खउख्याय परे !


हम का जानी उनके खत्तिर नेता जी भगवान अहीं

उनके मन मा पार्टिक झण्डा, तिनरंगा लहरात नहीं

हमरी एक बात पर दुइ सौ सब्द-बान बरसाय चले

उइ हम पर खउख्याय परे !


दनदन दनदन सबय योजना उइ हमका गिनवाय दिहिन

चार मिनट मा सगरेव देसवम खुसहाली बरसाय दिहिन

अइसा पच्छ धरिन की सगरेव परवक्ता सरमाय परे

उइ हम पर खउख्याय परे !


अपने सगरिव मित्र हितइसिन का उइ कूड़ा समझ लिहिन

जे तनिकव चूं चां कइ दिहिस लइ लगदा दउराय लिहिन

पांच मिनट मा पांच साल कय यारी उइ भुलवाय चले

उइ हम पर खउख्याय परे !


उनके समुहें अगर कोइ कहि परय कि पेट पिराय रहा

तौ उइ कहिहँय ई ससुरा सरकारेक नाम बिगारि रहा

यहय बात हम कहि बइठेन तौ मुह फुलाय रिसियाय चले

उइ हम पर खउख्याय परे !

      

8.

याद आवय अँधेरिया मा सजना कय


सांस फूलय करेजवा के हिरना कय ।

याद आवय अँधेरिया मा सजना कय ।।


छिन छिन घेरय चुरयिलिया बदरिया

बेर बेर छोरय चूनरिया बयरिया

पानी भरय मा पकरि हाथ खँइचय

कुँआ मा झलकि छबि सजना कय 

याद आवय अँधेरिया मा सजना कय ।।


उइ तौ नखलउवा उठावय गे माटी

मारय पिठासा पय यदिया ई लाठी

रोज रोज भभकय भभकि डेरुवावय

बतिया ओसारे के दियना कय 

याद आवय अँधेरिया मा सजना कय ।।


हम सब मजूरन पय दुनिया कय सोंटा

लिहे' लिहे' घूमित है डोरी औ लोटा 

कउनव सवनवा मा माटी न भीजय 

हमरे सुखनके अँगना कय 

याद आवय अँधेरिया मा सजना कय ।।


अमिरवँय सभै हैं दयिव कय दुलरुआ

हमरेप चलावय बिधनवव पहरुआ

बिगारा जने का उकय कि वहू अब

बैरी बना मोरे सपना कय

याद आवय अँधेरिया मा सजना कय ।।

         

* सर्वेश त्रिपाठी